Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -14-Oct-2023

#दिनांक :-14/10/2023
#शीर्षक:- गणपत देवा गीत

देवा गणपति देवा--2
दूर्वा चढाऊँ मोदक खिलाऊँ ,
प्रतिदिन भजन मैं गाऊँ
देवा गणपति देवा--2

मूषक वाहन तेरा,
त्रिपुरारी सुत हो,
हे पार्वती नन्दन,
तुम हरते दुख हो ,
प्रथम पूजते तुमको,
सम्मान तेरा होता।
कष्ट सभी के हरते
सब रिद्धिमान होता।
देवा गणपति देवा----2

विध्नविनाशक,
हे संकटनाशक ,
कृपा करो,
हे गजकर्णक,
भालचंद्र प्रिय,
सुमुख विनायक ,
अज्ञानी प्रतिभा को ,
लो अपनी शरणा
देवा गणपति देवा---2

रचना मौलिक, अप्रकाशित,स्वरचित और सर्वाधिकार सुरक्षित है।

प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
चेन्नई

   7
5 Comments

Mohammed urooj khan

16-Oct-2023 01:20 AM

👌👌👌👌

Reply

RISHITA

15-Oct-2023 06:25 AM

V nice

Reply

zoom gaming

14-Oct-2023 10:49 PM

👍🏻

Reply